जुलाई
हिमाचल प्रदेश के लिए मासिक सिफारिश
राज्य बागवानी विभाग

Original Source : http://hpagrisnet.gov.in/hpagris/Horticulture/Default.aspx?SiteID=5&PageID=1226
कीटों की रोकथाम के लिए मासिक कार्य सारिणी
- लीची के वृक्षों में रैड रस से ग्रसित भागों को काट कर जला दें|
2. आम में चूर्णी बग कीट नियंत्रण हेतु वृक्षों पर एल्काथीन (20-25 से.मी.चौड़ी) पट्टी मुख्य तने पर जमीन से लगभग आधा मीटर ऊपर लपेटें ताकि कीट के शिशु जमीन से निकल कर वृक्षों पर न चढ पाएं|
3. गुठलीदार फलों पर शीतकालीन तेल (एच.पी.एस.ओ./आई.पी.ओ.एल./सर्वो इत्यादि) का सैंजोंस स्केल एवम यूलिकेनियम स्केल कीट के नियन्त्रण हेतु सफ़ेद कली अवस्था में 2 ली. / 100 ली. पानी की दर से घोल बना कर छिड़काव करें|
बागवानी मासिक कार्य अनुसूची
जुलाई पहला पखवाड़ा |
शीतोष्ण फलों में मल्च को तौलियों से हटाने का काम मौनसून से पूर्व ही पूरा कर लें| निचले मध्यवर्ती शीतोष्ण क्षेत्र में सेब की अगेती किस्मों की तुड़ाई कर लें व मुख्य किस्मों रॉयल डिलीशियस की तुड़ाई भी तैयार होते आरम्भ कर दें| पकने से पूर्व ही फल झड़ने की समस्या को रोकने के लिए फल गिरने के लगभग एक सप्ताह पूर्व प्लेनोफिक्स 1 मि.ली./ 4.5 ली.पानी में घोल कर छिडकाव करें| तौलिओं में बरसात का पानी न टिके इसके लिए पानी के निकास के लिए नालियां खोद लें| गुठलीदार फलों की तुड़ाई का काम पूरा कर लें| सेब के पौधों की अधिक फलों से लदी हुई शाखाओं को लकड़ी के डंडे या रस्सी से सहारा दें| यदि ओलों के लिए जालियां लगी हो तो उन्हें उतार दें| पत्ती विशलेष्ण के लिए सेब की पत्तियों के नमूने इकट्ठे कर तुरंत प्रयोगशाला को भेजें| अखरोट व पिकन नट में पैच एनुलर विधि द्वारा लगाये| नर्सरी से खरपतवार निकालें| |
सदाबहार फल :- मल्च को हटाने का काम आरम्भ करें| तौलियों में हल्की गु्ड्डी कर खरपतवार से मुक्त रखे तथा तौलिए अच्छी प्रकार तैयार कर लें| अमरुद के फलों की तुड़ाई पूरी कर लें| तौलियों से मौनसून के पानी के निकास का उचित प्रबंध करें| सदाबहार फल पौधों को वर्षा ऋतू के साथ ही लगाने का कार्य प्रारंभ करें| लीची में गुट्टी बांधें| सदाबहार फलों की नर्सरी से खरपतवार निकालें| |
जुलाई दूसरा पखवाड़ा |
शीतोष्ण फल :- मध्यवर्ती क्षेत्रों में सेब के फलों का तुड़ान करके ग्रेडिंग, पैकिंग आदि कर मंडियों में भेजें| नाशपाती की अगेती व मध्यवर्ती किस्मों के फलों की तुड़ाई का काम भी पूरा कर लें| अखरोट व पिकन नट में पैच व एनुलर चश्मा विधि से प्रवर्धन करें| किवी व अनार की कलमें लगाने का सही समय| किवी की पौध को सीड बैड से नर्सरी बैड में रोपित करें| |
सदाबहार फल :- फल पौधों को लगाने का कार्य जारी रखें| तौलियों से जल निकासी के लिए अलग प्रबंध न किया हो तो शीघ्र नालियां आदि बना लें| आम से साइड विनियर ग्राफ्टिंग व लीची, अमरुद में एयर लेयरिंग(गुट्टी) कर लें| लीची में गुट्टी लगाने का सही समय| आम कि गुठली को इकटठा करें और बुआई करें| नर्सरी के पौधों को उखाड कर उसे बेचने का काम शुरू करें| |