नेक्रोटिक लीफ ब्लॉच
NECROTIC LEAF BLOTCH
नेक्रोटिक लीफ ब्लॉच एक अपेक्षाकृत आम लेकिन मामूली बीमारी है। गोलडेन डेलीशियस से विकसित क़िस्मों में अधिक देखी जाती हैं। यह बीमारी एक प्राकृतिक विकार ( physiological disorder ) के कारण से होती है। यह दिक्क़त आम तौर पर जून के अंत में या जुलाई की शुरुआत में सेब के बागीचों में देखी जाती है। सीज़न के आंखिर में लक्षण सबसे गंभीर हो जाते हैं, पतियों का पीला होना और गंभीर मामलों में पतझड़ भी देखा गया है। गंभीर मामलों में 50 फीसदी से अधिक पतझड़ देखने को मिला है।

NECROTIC LEAF BLOTCH | Profiled Picture
प्राकृतिक विकार ( physiological disorder ) :
प्राकृतिक विकार गैर-रोगजनक (Non-pathological) विकारों को कहते है, जैसे
1.खराब प्रकाश
2.मौसम में अकस्मात परिवर्तन
3.पानी का ठहराव
4.पोषक तत्वों की कमी
इत्यादि जो पेड़ प्रणाली को प्रभावित करते हैं।
यह विकार आम तौर पर लगने वाली बीमारियाँ, जैसे वायरस, फंफूद या बैक्टेरिया के कारण नही होता है, इसीलिए इसे किसी भी बीमारी के साथ नही जोड़ा जा सकता। हालाकी शारीरिक विकारों के लक्षण रोग की तरह प्रकट हो सकते हैं, उन्हें आमतौर पर पर्यावरण की स्थिति में बदलाव के साथ रोका जा सकता है। एक बार जब पेड़ों पर लक्षण दिखता है तो यह संभावना है कि इस मौसम की उपज पर उसका प्रभाव कम नहीं किया जा सकता।
पहचान
आम तौर पर लक्षण सबसे पहले सीधे, तेजी से बढ़ते शूट्स की परिपक्व पत्तियों के केंद्र पर दिखाई देते हैं। प्रभावित पत्तियों में शुरुआत में पीले रंग के धब्बे दिखाई देते हैं और कुछ ही दिनों में प्रभावित पत्तियां भीतर से पीले रंग की हो जाती हैं जिसके परिणामस्वरूप पत्तियां झड़ने लग जाती है। किसी भी स्टॉक पर गोल्डन डेलीशियस के सभी स्ट्रेन समान रूप से अतिसंवेदनशील प्रतीत होते हैं।

PIC CREDIT : Vijay Thakur @6800-3800 | talk apple community | 18-7-18 | 16:01
जीवविज्ञान
यह बीमारी किसी भी जैविक कारकों के कारण नहीं होती है, जिसमें कवक, बैक्टीरिया, वायु प्रदूषण या पोषक तत्व की कमी शामिल है। इस प्राकृतिक विकार होने की संभावना तब होती है जब चार से पांच दिनों की ठंडी बरसात के बाद कई गर्म धूप वाले दिन आते है। इसे अक्सर पेड़ में हार्मोनल असंतुलन से जोड़ा जाता है।
निगरानी

PIC CREDIT : अमित चौहान @7300 | talk apple community | 19-7-18 | 09:40
साप्ताहिक निगरानी के दौरान बाग की पत्तियों पर पीलेपन की तलाश करें। पेड़ के नीचे झड़ी हुई पतियों की जाँच करें।
प्रबंधन
ज्यादातर वर्षों में, नियंत्रण उपायों की आवश्यकता नहीं होती है।
यद्यपि नेक्रोटिक लीफ ब्लॉच किसी भी फंगस या बैक्टीरिया से जुड़ा हुआ नहीं है, इस विकार के लक्षणों को कम करने के लिए निम्न लिखित फंफुदिनाशक का छिड़काव उपयोगी पाया गया है,
- मंकोज़ेब (dithane m45)
- ज़िरंम (cuman -L)
- मेतिराम (polyram/cabriotop)
To Comment on the Topic please use Talk Apple Community forum | विषय पर टिप्पणी करने के लिए कृपया टॉक एप्पल कम्युनिटी फोरम का उपयोग करें
Click to join Talk Apple Community | टॉक एप्पल कम्युनिटी से जुड़ने के लिए क्लिक करें
DIFFERENCE BETWEEN YELLOW LEAVES SYMPTOMS
OPEN IN NEW WINDOW | JOIN TALK APPLE COMMUNITY