जेरोमाइन
उत्पत्ति
जेरोमाइन एक नई और बेहतर रेड डेलीशियस सेब की किस्म है। यह अर्ली रेड वन से उत्परिवर्ती किस्म है। यह सेब के पेड़ों का एक मानक रूप है और इसकी ग्रोथ मध्यम होती है। यह गोलडेन डेलीशियस की तुलना में 2-3 दिन पहले खिलता है। यह परिपक्व होने पर तीव्र लाल रंग और अच्छे आकार के फलों का उत्पादन करता है।
मुख्य बिंदु
- अर्ली रेड वन की उत्परिवर्ती किस्म।
- ब्लूम की तारीख: गोलडेन डेलीशियस से तीन दिन पहले।
- फलों का आकार: 70-85 एम. एम.।
- ताक़त: मजबूत।
- ग्रोथ मध्यम है।
- गोलडेन डेलीशियस, ग्रॉनी स्मिथ, गाला, फूजी द्वारा परागण ।
- फलों का आकार आयताकार होता है – गेंद जैसा।
- फलों का आकार मध्यम से बड़े।
- फल ब्लश्ड लाल रंग का होता है।
- फलों में बिंदु नुमा निशान( लंटिसेल्स ) होते है।
- फल ठोस , क्रिस्पी और रसदार होते है ।
- इनमें अच्छी भंडारण योग्यता होती है ।
पेड विवरण
यह सीधी खड़ी शाखाओं के साथ एक मजबूत ताकत वाला पेड़ होता है। यह एक स्पर प्रकार का वृक्ष नहीं है। पेड़ के विकास, कमजोर से औसत गति से हो सकता है। इसीलिए एक उदार रूटस्टॉक की सिफारिश की जाती है। जेरोमाइन राज्य के उन कम ऊंचाई वाली जगहों, जहां रंग एक समस्या है, के लिए उपयुक्त है। यह गाला, ग्रॉनी स्मिथ और फूजी द्वारा परागण हो जाता है। यह पेड़ उत्कृष्ट फल आकार और रंग के साथ एक बहुत ही लाभदायक उत्पादक पेड़ है। कभी कभी यह वैकल्पिक फसल, केंकर और स्केब के लिए अतिसंवेदनशील होती है।
फल विवरण
यह उच्च गुणवत्ता, लाल रंग वाले फलों का उत्पादन करता है। फल तुड़ान के वक्त तक पूरी तरह से लाल रंग से सराबोर हो जाता है। फल का आकार आयताकार से गेंद जैसा गोल हो सकता है। अगर सुपर चीफ से तुलना करें तो इनका फल ज्यादा लंबोतरा नहीं होता । फल का आकार अखरोट जितना होने के साथ ही इनमें रंग भरना शुरू हो जाता है, इसीलिए इन्हें जल्दी तोड़ा जा सकता है। जेरोमाइन के फल प्रमुख लेनटिसेल्स (स्फेद रंग के बिंदु नुमा निशान) के साथ , ठोस और सफेद मांस वाला होता है। यह क्रिस्पी और रसदार होते है।
OPEN IN NEW WINDOW | JOIN TALKAPPLE GROUP